रिहाना ने फिर से अपनी सेक्सी अदाओं का जलवा दिखाया है। इस बार उन्होंने यह कारनामा ब्रिट अवार्ड्स 2016 के स्टेज पर किया। इस अवार्ड में रिहाना अपने एक्स बॉयफ्रेंड डेरेक के साथ परफॉर्म करने पहुंची थी। गाना गाते-गाते वह एक दम से झुक गईं। यहां झुकने पर हो-हल्ला इसलिए हुआ क्योंकि वह डेरेक के प्राइवेट पार्ट के पास जाकर झुकीं थी।
लोग देखकर काफी खुश हुए। वीडियो में दिखाया गया है कि उनका यह स्टेप स्टेज के नीचे खड़े काफी लोग भी दोहरा रहे थे। यह प्रोग्राम लंदन में हो रहा था।
मिरर के मुताबिक, लोगों को रिहाना के आने के बारे में तो पता था पर, डेरेक का आना सभी लोगों के लिए सरप्राइज था। डेरेक कनाडा के फेसम रैपर हैं।
रिहाना अपने एक्स के साथ हाल में एक नए वीडियो में भी दिखाई दी थीं। यह स्टेप पहले इसी गाने में यूज किया गया था।